अनूपपुर: बदरा तालाब के पास कोयला लोड वाहन सड़क से नीचे उतरा, बड़ा हादसा टला
बदरा तालाब के समीप सोमवार सुबह लगभग 11 बजे एक कोयला लोड वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। गनीमत रही कि वाहन पलटने से पहले ही रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन बदरा तालाब के पास से गुजर रहा था ।