डलमऊ में राजा डल की शहादत की याद में तीन दिन शोक मनाने के बाद शुक्रवार को समय लगभग 2:00 बजे तक रंगों के पर्व होली पर खूब अबीर गुलाल उड़ाया गया। लोगों ने एक दूसरे के रंग लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। वही अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने छोटे-छोटे बच्चों को पिचकरिया बांटकर होली की बधाई दी है।