ग्वालियर गिर्द: ट्रैफिक जाम में फंसे पांचवी के छात्र ने मोबाइल से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर प्रधानमंत्री मोदी से लगाई गुहार, वीडियो वायरल
ग्वालियर-मुरैना नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को लगे भीषण ट्रैफिक जाम में घंटों तक फंसे एक मासूम बच्चे ने मोबाइल कैमरा उठाकर ऐसी ग्राउंड रिपोर्टिंग की, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है।कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र विहान पाठक ने न सिर्फ नितिन गडकरी को मौजूदा हालात का आईना दिखाया बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस समस्या समाधान की गुहार लगाई।