महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के इशाकपुर स्थित ब्रह्ममेंश्वर स्थान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर के दान बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस समय हुई जब एक स्थानीय महिला पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंची। तब घटना की जानकारी हुई।