छबड़ा: छबड़ा लहसुन मंडी में तेज आवक, उच्च क्वालिटी का भाव ₹16,900 प्रति क्विंटल
Chhabra, Baran | Jun 9, 2026 छबड़ा। छबड़ा लहसुन मंडी में मंगलवार को 5000 से अधिक कट्टी लहसुन की आवक हुई। दूर-दराज के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर मंडी पहुंचे। गुणवत्ता के हिसाब से भाव तय हुए। सर्वोत्तम लहसुन का अधिकतम भाव 16,900 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। मध्यम गुणवत्ता का भाव 10,800 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया।