कटकमदाग: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान 75 कार्टून व्हिस्की बरामद
हजारीबाग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान एक पिकअप वैन से 75 कार्टून लदा व्हिस्की को पकड़ा गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड दर्ज किया गया है। पिकअप का चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ने वैन से 75 कार्टून नेवी ब्लू ब्लेंडेड व्हिस्की और एक मोबाइल को जब्त कर लिया।