बड़हरा: मौजमपुर गंगा घाट से सिन्हा थाना पुलिस ने बाइक पर लदे 43.56 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गुप्त सूचना के आधार पर सिन्हा थाना प्रभारी सुजीत कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश से शराब तस्कर शराब लेकर बाइक पर जा रहा है सिन्हा थाना प्रभारी ने टीम बनाकर मौजमपुर गंगा घाट के समीप छापेमारी कर बाइक पर लदे 43.56 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी राधा कृष्ण रजक के पुत्र किशन रजक को किया गिरफ्तार भेजा जेल।