सासाराम: भारतामाला परियोजना के लिए हुई बड़ी प्रशासनिक प्रगति
Sasaram, Rohtas | Jun 18, 2025 भारतामाला परियोजना के लिए बड़ी प्रशासनिक प्रगति। भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए रोहतास जिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रगति दर्ज की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जिले के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्रामों के संशोधित पंचाट को स्वीकृति दे दी है