बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में भारत की जनगणना को लेकर ज़िलाधिकारी ने की प्रेसवार्ता, बोले- कल से शुरू होगी स्व-जनगणना
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता की यह प्रस्वर्ता भारत की जनगणना को लेकर की गई थी 2011 के बाद एक बार फिर देश मे जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो रही है। डीएम ने बताया कि 7 से 21 मे तक सेल्फ एन्यूमरेशन यानी स्वर्गणना की प्रक्रिया संचालित होगी जनगणना का अंतिम प्रकाशन 2027 मे होगा।