समस्तीपुर जिला पुलिस कप्तान के कार्यालय से बुधवार 5:00 के आसपास जानकारी दी गई कि जिला पुलिस कप्तान के नेतृत्व में कर्पूरी ग्राम थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान इलाके के कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर वहां पहुंचे। जिला पुलिस कप्तान ने लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने को लेकर आश्वासन दिया।