बैराड़: बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खद्द में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल, मामला दर्ज
बैराड़ थाना अंतर्गत ग्राम खद्द में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें पहले पक्ष के 6 व दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हुए है। जहा घायलो को उपचार हेतु बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षो की शिकायत पर से क्रॉस मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जानकारी शनिवार शाम 5 बजे थाने से प्राप्त हुई है।