नारनौल: गांव गोद बलाहा के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकान के बाहर की फायरिंग, बदमाशों ने 6 राउंड गोलियां चलाईं
नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 11 पर गांव गोद बलाहा के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकान के बाहर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने छह राउंड गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश दुकान में लूट के इरादे से आए थे, लेकिन कामयाब न होने के बाद स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियो की पहचान नहीं हो पाई है।