पलिया: पलिया नगर के सुभाषनगर मोहल्लेवासियों ने जर्जर सड़कों से परेशान होकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पलिया नगर के मोहल्ला सुभाषनगर में जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव के कार्यालय पहुँचकर सौंपा ज्ञापन,ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं।