दमोह: कांकर में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें चौपट, मुआवजे की मांग
Damoh, Damoh | Mar 21, 2025 दमोह आज शुक्रवार शाम 4 से 5 बजे से हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से लोग सहम उठे। जहां खुले में पड़े अनाज और खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से चौपट हो जाने पर किसानों के माथे पर चिंता को लकीरें नजर आने लगी है। इसी क्रम में दमोह जनपद के ग्राम कांकर में आज शुक्रवार शाम 7 बजे हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसान चिंतित नजर आए जिन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।