बरेली में महिला ने अपने पति पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता लक्ष्मी देवी का कहना है कि पति संजय शर्मा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसके पिता की फोटो लगाकर अपमानजनक वीडियो बना रहा है। कई बार थाना हाफिजगंज में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने SSP से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।