सोहागपुर: जयस्तंभ चौक पर शिक्षक स्वाभिमान रैली के समर्थन में संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने शिक्षक स्वाभिमान रैली के समर्थन में बुधवार की दोपहर 3 बजे लगभग जयस्तंभ चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेतन विसंगतियों, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग की।