रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा में शिक्षा सीएलएफ की 'वार्षिक आमसभा' का हुआ आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दी गई जानकारी
रामगढ़ पचवारा में स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं ग्रुप से कम ब्याज दर से पैसा लेकर अपना रोजगार कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूह से संबंधित मुख्य कार्य संस्था निर्माण, क्षमता संवर्धन, वित्तीय समावेशन, जल संरक्षण, बायो गैस, बूंद बूंद सिंचाई, बिना मिट्टी के हरा चारा के बारे में विस्तार से बताया गया।