सिमडेगा: सिमडेगा विधायक की अगवाई में कांग्रेसियों ने नगर भवन में दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की अगवाई में मंगलवार को 12:00 बजे नगर भवन में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विधायक के अलावा महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष एवं तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी से सीख लेने और उनके बताएं मार्ग पर चलने की प्रण लिया।