मेरठ: जानी में शराब की बोतल से खुला ब्लाइंड मर्डर केस, नशे में हुआ विवाद, 100 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए; दुकान पर दिखे थे साथ
Meerut, Meerut | Apr 22, 2026 जानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुराली में हुई नरेश शर्मा की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। यह हत्या पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुए विवाद में की गई थी। पुलिस में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त कंट्री मेड पिस्टल 7.65 बोर बरामद की है।