सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन चौधरी (25 वर्ष) पिता पुरुषोत्तम चौधरी, निवासी बजरहा टोला, थाना सिटी कोतवाली सतना कें रूप मे हुई हैं।