लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बसौली गांव में अरविंद इंटरप्राइजेज के द्वारा किसानों से एक करोड रुपए की धान की खरीद की गई थी और व्यापारी किसानों को चकमा देकर फरार हो गया है। पीड़ित किसानों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। एसपी ने किसानों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।