खिरकिया में मंगलवार को 11 बजे कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं के कारण किसानों ने मंडी गेट के सामने चक्का जाम कर दिया था। किसानों ने मंडी प्रबंधन में सुधार की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया था। किसानों का आरोप है कि मंडी में 35 गार्ड होने के बावजूद व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। उनका कहना है कि मंडी में खाद वितरण भी हो रहा है, जिसे हटाने की मांग की गई है।