लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने कहा, लोहरदगा बाईपास जिले के भविष्य की रूपरेखा, काम में तेज़ी लाएं
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे समाहरणालय सभागार में भू-अर्जन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एनएच-143ए अंतर्गत लोहरदगा बाईपास तथा एनएच-75 के कुडू–उदयपुरा पथ परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि से संबंधित रैयतों के मुआवजा भुगतान पर विस्तृत चर्चा की गई।