लोहरदगा: लोहरदगा झखरा कुम्बा में बाबूलाल मरांडी ने की पूजा, राज्य और देश की तरक्की की कामना की
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने दो दिवसीय लोहरदगा प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को शहरी क्षेत्र स्थित झखरा कुम्बा में पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने झारखंड में शांति समृद्धि और विकास के साथ-साथ देश की प्रगति के लिए भी विशेष प्रार्थना की पूजा के दौरान स्थानीय पुजारियों ने पारंपरिक अनुष्ठान कराया जिसमें मरांड