गभाना: चंडौस पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के समक्ष कोर्ट में पेश किया
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नगला पदम निवासी विजेंद्र व गांव नगला बंजारा जै निवासी हाकिम कोर्ट में विचाराधीन अलग-अलग मामलों में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने दोनों के विरूद्ध वारंट जारी किया था। सोमवार को पुलिस ने वारंट के आधार पर दोनों आरोपियों के घरों पर दबिश देकर पकड़ लिया।