कासगंज: नदरई पर स्थित काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट की सरिया तोड़कर मंदिर में की चोरी
कोतवाली कासगंज क्षेत्र के नदरई पर स्थित काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर के गेट की सरिया तोड़कर मंदिर में रखे 1 कुंटल पीतल के घंटे चुरा लिए। वहीं चोरों ने मंदिर के दानपात्र का भी ताला तोड़कर उसमे भी चोरी करली। मंदिर के पुजारी चरनदास ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।