ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र में भोगिया तिराहे के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, 3 लोग हुए घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भोगिया तिराहे के पास दो बाईक आमने सामने भिड़ी तीन घायल, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी डायल हंड्रेड पुलिस को दी, जानकारी लगने के बाद डायल हंड्रेड में तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे और घायलों को हंड्रेड डायल से सिविल अस्पताल ब्यौहारी लाकर भर्ती कराया है। जहां घायलों का उपचार शुरू हो गया है।