ब्यौहारी: कुआ गांव में सेंधमारी कर घर से नक़दी व ज़ेवरात हुए चोरी, जांच में जुटी पुलिस
शनिवार की दोपहर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शिव प्रसाद नापित के घर की दीवाल में सेंध मार कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।घर में रखे नगदी व सोने चांदी के जेवरात कुल एक लाख रुपए की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई है, पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।