पंचकूला मेयर शाम लाल बंसल ने HBPE के नवनियुक्त चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली से की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई
पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने भारतीय जनता पार्टी (हरियाणा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (HBPE) के नवनियुक्त चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मोहन लाल बड़ौली को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस मुलाकात के दौरान मेयर शाम लाल बंसल के साथ पंचकूला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल और शिवालिक बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर भी मौजूद रहे।
मेयर शाम लाल बंसल ने विश्वास जताया कि मोहन लाल बड़ौली के अनुभवी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण से HBPE जनहित और श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने ईश्वर से बड़ौली के उत्तम स्वास्थ्य, सफल और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना भी की।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026