ब्यावर: टूटी दीवार से थाना परिसर में घुस रहे मवेशी, जब्त वाहनों के बीच घूमते नजर आए आवारा पशु
Beawar, Ajmer | May 17, 2026 ब्यावर। रविवार दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-58 किनारे स्थित जवाजा थाना परिसर की टूटी हुई चारदीवारी अब व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। थाना परिसर की एक बड़ी दीवार लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिसके कारण आवारा मवेशी आसानी से अंदर प्रवेश कर रहे हैं। रविवार को भी थाना परिसर में एक से अधिक मवेशी घूमते दिखाई दिए। जानकारी अनुसार जिस स्थान पर दीवार टूटी ह