बरेली: 4 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर तस्लीम फिर चढ़ा बरेली पुलिस के हत्थे, तमंचा-कारतूस के साथ दबोचा गया
बरेली के भोजीपुरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मझौआ रोड पर पीपल के पेड़ के सामने चेकिंग के दौरान मोहम्मद तस्लीम पुत्र नौसे खां निवासी घंघोरा घंघोरी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर