गैरतगंज: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम सभाओं में विकास का संकल्प लिया गया
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर गैरतगंज जनपद पंचायत अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल शुक्रवार को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। इन सभाओं में ग्रामीण विकास, शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर व्यापक चर्चा हुई। ग्राम सभाओं का आयोजन मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनिय