जहानाबाद: पूर्व छात्र नेता सुजीत कुमार ने मुस्लिम समुदाय के बीच अंगवस्त्र वितरित कर दिया भाईचारे का संदेश, पहल बनी चर्चा का विषय
मोहर्रम पर्व के अवसर पर पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता, समाजसेवी सह युवा नेता सुजीत कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच अंगवस्त्र वितरित कर आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सुजीत कुमार की इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।