मोहनलालगंज: मोहनलालगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मच गई सनसनी
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में भदुवा रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह गश्त के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव रेलवे ट्रैक किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर गया होगा।