बागपत मे रफ़्तार का कहर, दो की मौत तीन अन्य घायल
Baghpat, Bagpat | Apr 10, 2026 BAGHPAT DESK :- बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के मसूरी गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से बागपत की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में आरिफ और मुनफैद शामिल हैं। सूचना मिलने पर खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे वाहन का