चक्रधरपुर: चाईबासा में 4.74 करोड़ की लागत से बनेगा बहुमंजिला कर्मचारी आवासीय भवन
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में जिला परिषद के कर्मचारियों को जल्द ही बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी। जिला परिषद परिसर स्थित कर्मचारी आवासीय क्षेत्र में 4 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बहुमंजिला आवासीय भवन का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा और सांसद जोबा माझी ने संयुक रूप से भूमि पूजन कियाl