धनघटा: महुली थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
संतकबीरनगर। जनपद के थाना महुली पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित