पथरगामा: पथरगामा एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद पथरगामा क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन जारी।
झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 10 जून से 15 अक्टूबर तक एनजीटी लागू रहने के कारण राज्य की किसी भी नदियों से अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद पथरगामा थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन धड़ल्ले से जारी है प्रीति रात्रि 12: बजकर 30 मिनट बजे के बाद पथरगामा मुख्य बाजार में ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध बालू की ढुलाई होते देखी गई।