शाहबाद: हाईवे पर घायल मिले अधेड़ की मौत, परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया
Shahbad, Baran | Jun 24, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर घायल अवस्था में मिले मामोनी निवासी 48 वर्षीय केसरिलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।