इगलास। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। ऐसी स्थिति में इस बार उन्होंने होली न मनाने का निर्णय लिया है। 06 मार्च को कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठक में प्रदेश सरकार से एक हजार रुपए प्रति क्विंटल की खरीद करने तथा पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी देने की मांग की जाएगी।