बक्सर–कोईलवर के बीच स्थित 52 किलोमीटर लंबे तटबंध पर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। अगले माह फरवरी में इस परियोजना का मुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते है। इसी को लेकर कार्य तेज कर दिया गया है। एसडीएम राकेश कुमार ने मंगलवार की सुबह 11 बजे बताया कि कार्य में तेजी लाई जा रही है।