मड़ियाहू: छेड़खानी की घटना का वीडियो हुआ वायरल
सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पहले छात्रा से छेड़खानी की घटना का वीडियो गुरुवार की सुबह 9 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय से लौट रही छात्रा के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी थी। घटना के संबंध में पुलिस पहले ही सक्रिय होकर कार्रवाई कर