बागबाहरा: बागबाहरा में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
बागबाहरा में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ बागबाहरा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । केनरा बैंक के मैनेजर अंकित गुप्ता ने मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया है , 6 मार्च की रात्रि घर के सामने मोटरसाइकिल को खड़ी कर सोया हुआ था । प्रातः उठकर देखने पर मौके से मोटरसाइकिल नदारत था , प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है ।