बागबाहरा: पिथौरा बागबहरा मार्ग पर मुरई धोआ नाला के पास टायर फटने से सड़क पर पलटा छोटा हाथी वाहन
पिथौरा बागबहरा मार्ग पर मुरई धोआ नाला के पास टायर फटने से छोटा हाथी वाहन पलट गया। वाहन में दोनों यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। घटना आज शाम करीब 7:00 बजे के आसपास की बताई गई है। बागबाहरा की ओर से पिथौरा की ओर आ रहे छोटा हाथी का टायर अचानक से फट गया और वाहन सड़क पर पलट गया।