चकिया: चकिया में भाजपा को झटका, रघुनाथपुर प्रेमापुर में 150 ठाकुर समाज के लोगों ने सपा का दामन थामा
चकिया विधानसभा के रघुनाथपुर प्रेमापुर में सैकड़ों ठाकुर समाज के लोगों ने सपा की सदस्यता ली। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। गांव भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पैतृक भूमि बताया जाता है। इसका वीडियो शुक्रवार दोपहर 03 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है। जो राजनीती गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।