टांटोटी: टांटोटी सहित आसपास के क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई गई दवा
Tantoli, Ajmer | Jun 29, 2026 पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन सोमवार को टांटोटी सहित बांदनवाड़ा,जोतायां,सातोंलाव,12 मिल में स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में बच्चों को घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने का सिलसिला सोमवार को दोपहर 2 बजे तक भी जारी रहा है।अभियान के पहले दिन रविवार को बूथ पर पोलियो दवा पिलाई गई।सोमवार को बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाई जा रही है।