दरियापुर: नदी किनारे अवैध शराब का गढ़ ध्वस्त, पुलिस की छापेमारी से तस्करों में दहशत
Dariapur, Saran | Apr 23, 2026 दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरपाल नूरन नदी किनारे चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डे पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अचानक छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान 115 लीटर देशी शराब बरामद की गई, जबकि करीब 2500 लीटर अर्धनिर्मित पास को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर फरार हो गया।