खैरथल: मुंडावर में खेत में करंट से युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल
खैरथल-तिजारा। मुंडावर के काली पहाड़ी गांव में खेत पर कृषि कार्य के दौरान 26 वर्षीय नरेंद्र कुमार जाट की 11000 वोल्ट लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को ज्वार की फसल में पानी देते समय हादसा हुआ। मृतक के माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं।