सीएसईबी पुलिस चौकी के ठीक सामने बीती रात जमकर मारपीट हुई। एक युवक को घेरकर 12 से अधिक युवकों ने बेरहमी से पीटा। हैरानी की बात ये कि वारदात पुलिस चौकी के बाजू में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पीड़ित युवक का कहना है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार