Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image
image
image
image

हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा शासन की योजनाओं का लाभ - ऊर्जा मंत्री तोमर ग्वालियर में विकास की अनेक परियोजनाओं को दिया जा रहा है मूर्तरूप – सांसद श्री कुशवाह कांचमिल जनकल्याण शिविर में 1150 से अधिक नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ, मौके पर हुआ समस्याओं का निराकरण शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कांचमिल सामुदायिक भवन पर शिविर आयोजित कर एक हजार से अधिक नागरिकों की समस्याओं को सुना और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के सार्थक प्रयास किए गए। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजनों से चर्चा की और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कराया। कांचमिल सामुदायिक भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर में 1150 नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के संबंध में अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इसके साथ ही नागरिकों की समस्याओं का भी मौके पर स्थित विभागीय अधिकारियों ने निराकरण किया। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को हितलाभ वितरित भी किया गया। शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराने हेतु शासन-प्रशासन हितग्राहियों के पास पहुँचकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, ताकि उनका जीवन और बेहतर हो सके। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने का कार्य भी शिविर में किया जायेगा। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का भी कार्य करेंगे। क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में शिविरों का आयोजन कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का सार्थक कार्य कर रही है। नागरिकों को भी चाहिए कि वे शासन की योजनाओं के माध्यम से अपने जीवन स्तर को और बेहतर बनाने का कार्य करें। सांसद श्री भारत सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के माध्यम से विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। आमजनों को बेहतर मूलभूत सुविधायें मिलें, इसके लिये भी शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के माध्यम से ग्वालियर में भी विकास की अनेक योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में आधुनिक हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, एलीवेटेड रोड, आगरा-ग्वालियर सुपर कोरीडोर के साथ ही अनेक विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ग्वालियर विकास के मामले में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करेगा। शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आमजनों को मिले, इसके लिये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शिविरों में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ योजनाओं का लाभ दिलाने का भी कार्य कर रहे हैं। हम सभी का प्रयास है कि नागरिकों को बेहतर सुविधायें मिलें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सभी पात्र हितग्राहियों को मिले। प्रारंभ में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार शहरी क्षेत्र में जनकल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में आने वाले हर आवेदक से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ शासन की जिन-जिन योजनाओं में पात्रता बनती है उनमें लाभ पहुँचाने का कार्य भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। इसके साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को दिलाया जा रहा है। हितग्राहियों को हितलाभ का किया वितरण जनकल्याण शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा 1150 से अधिक हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किए गए। जिसमें समस्त प्रकार की पेंशन के 400 हितग्राही, सम्बल योजना के 40, लाडली लक्ष्मी योजना के 21, मातृ वंदना योजना के 09, पीएम स्व निधि योजना के 90, मृत्यु प्रमाण पत्र के 49, जन्म प्रमाण पत्र के 90, महिला कामकाजी योजना के 100, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना के 09, महिला वाल विकास विभाग के 50, विद्युत के 100, अन्य विभाग के 200 हितग्राही शामिल हैं। शिविर में योजनाओं की लगाई गई प्रदर्शनी केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर केन्द्रित एक फोटो प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, साडा के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए के उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शिवहरे, प्रभारी कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी को शिविर में भाग लेने आए हितग्रहियों ने भी देखा और समझा। 14 जून को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में लगेगा शिविर रविवार 14 जून को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए ढोलीबुआ का पुल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-17 में शिविर आयोजित होगा, जिसमें जोन क्रमांक 15 से 21 तथा जोन 24 एवं 25 के नागरिक शामिल होंगे। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

107 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

चैंबर में जीते हुए प्रत्याशियों से चर्चा
अध्यक्ष का इंतजार पर क्या बोले देखें वीडियो
#mpcci #gwalior

चैंबर में जीते हुए प्रत्याशियों से चर्चा अध्यक्ष का इंतजार पर क्या बोले देखें वीडियो #mpcci #gwalior

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 17, 2026

🚨 घाघरा नदी में मगरमच्छ का खौफ! 🐊

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की महसी तहसील के टिकुरी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि घाघरा नदी किनारे गए 14 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और नदी किनारे सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठ रही है।

🎥 क्या आपने यह वायरल वीडियो देखा?

📢 The Xpose Express
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।

📸 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm
▶️ YouTube: https://youtube.com/@thexposeexpress
📘 Facebook: https://facebook.com/thexposeexpress

#Bahraich #BahraichNews #GhaghraRiver #CrocodileAttack #ViralVideo UPNews BreakingNews TrendingNews ViralNews HindiNews NewsUpdate RiverAttack WildlifeNews UttarPradesh TheXposeExpress GwaliorNews IndiaNews LatestNews NewsReel InstagramNews

🚨 घाघरा नदी में मगरमच्छ का खौफ! 🐊 उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की महसी तहसील के टिकुरी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि घाघरा नदी किनारे गए 14 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और नदी किनारे सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठ रही है। 🎥 क्या आपने यह वायरल वीडियो देखा? 📢 The Xpose Express हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। 📸 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm ▶️ YouTube: https://youtube.com/@thexposeexpress 📘 Facebook: https://facebook.com/thexposeexpress #Bahraich #BahraichNews #GhaghraRiver #CrocodileAttack #ViralVideo UPNews BreakingNews TrendingNews ViralNews HindiNews NewsUpdate RiverAttack WildlifeNews UttarPradesh TheXposeExpress GwaliorNews IndiaNews LatestNews NewsReel InstagramNews

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 17, 2026

कराहल का इकलौता इंग्लिश मीडियम आश्रम शिक्षक विहीन, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़? ChambalTV 
#Karahal #Sheopur #EnglishMedium #TribalEducation #EducationCrisis #MPNews #GroundReport

कराहल का इकलौता इंग्लिश मीडियम आश्रम शिक्षक विहीन, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़? ChambalTV #Karahal #Sheopur #EnglishMedium #TribalEducation #EducationCrisis #MPNews #GroundReport

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 17, 2026

ग्वालियर के पॉश गोविंदपुरी इलाके में युवतियों से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ के बाद आरोपी युवक भागने लगा, लेकिन युवतियों ने उसका पीछा कर टैगोर नगर स्थित रामेश्वरम हॉस्पिटल के पास पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह 10 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।

📍 ग्वालियर, मध्य प्रदेश

👉 पूरी खबर के लिए The Xpose Express से जुड़े रहें।

हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।
The Xpose Express

📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm
▶️ YouTube: https://youtube.com/@thexposeexpress
📘 Facebook: https://facebook.com/thexposeexpress

#Gwalior #GwaliorNews #Govindpuri #WomenSafety #ViralVideo MPNews BreakingNews TagoreNagar TheXposeExpress MadhyaPradesh CrimeNews ViralInGwalior LocalNews GwaliorCity

ग्वालियर के पॉश गोविंदपुरी इलाके में युवतियों से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ के बाद आरोपी युवक भागने लगा, लेकिन युवतियों ने उसका पीछा कर टैगोर नगर स्थित रामेश्वरम हॉस्पिटल के पास पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह 10 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है। 📍 ग्वालियर, मध्य प्रदेश 👉 पूरी खबर के लिए The Xpose Express से जुड़े रहें। हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। The Xpose Express 📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm ▶️ YouTube: https://youtube.com/@thexposeexpress 📘 Facebook: https://facebook.com/thexposeexpress #Gwalior #GwaliorNews #Govindpuri #WomenSafety #ViralVideo MPNews BreakingNews TagoreNagar TheXposeExpress MadhyaPradesh CrimeNews ViralInGwalior LocalNews GwaliorCity

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 17, 2026

पुरी रथ यात्रा का दर्दनाक वीडियो वायरल!

भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान पुरी में मची भगदड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन घटना की जांच में जुटा है। 

The Xpose Express
हम दिखाते हैं वो, जो सब छुपाते हैं।

📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm

#JagannathRathYatra #Puri #PuriStampede #JagannathTemple #BreakingNews Odisha ViralVideo TheXposeExpress IndiaNews RathYatra2026

पुरी रथ यात्रा का दर्दनाक वीडियो वायरल! भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान पुरी में मची भगदड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन घटना की जांच में जुटा है। The Xpose Express हम दिखाते हैं वो, जो सब छुपाते हैं। 📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm #JagannathRathYatra #Puri #PuriStampede #JagannathTemple #BreakingNews Odisha ViralVideo TheXposeExpress IndiaNews RathYatra2026

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 17, 2026